फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dalit harassment case against senior mining officer

Sonebhadra News: ज्येष्ठ खान अधिकारी पर दलित उत्पीड़न का केेस

Sat, 29 Mar 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dalit harassment case against senior mining officer
दलित उत्पीड़न के आरोप में चोपन पु़लिस ने ज्येष्ठ खान अधिकारी पर केस दर्ज किया है। पीड़ित पंचर बनाने का काम करता है। करीब 20 दिन पहले इस मामले में कोर्ट ने केस दर्ज करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


विशेष अपर सत्र न्यायाधीश एसटी-एसटी की कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर मारकुंडी निवासी अशोक पासवान ने ज्येष्ठ खान अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए थे। बताया था कि तीन फरवरी की शाम वह अपनी दुकान पर एक ट्रक का टायर ठीक कर रहा था।
विज्ञापन

उसने ट्रक के खलासी चंद्र प्रकाश की मदद से टायर खोला और पंचर बनाकर टायर को ट्रक में लगा रहा था। तभी आगे खड़े अन्य ट्रकों की जांच करते हुए वहां ज्येष्ठ खान अधिकारी शैलेंद्र सिंह पहुंचे। ट्रक के चालक के बारे में जानकारी मांगी। पास में खड़े चालक जितेंद्र ने अपना परिचय बताया तो उसे गाली देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने बचाव किया तो शैलेंद्र सिंह ने लात से मारकर गाली दी और जेल भेजने की धमकी दी। कोर्ट ने गत तीन फरवरी को पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश पर करीब 20 दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed