{"_id":"629a0e44f1a5a51f48362e27","slug":"cyclist-dies-in-road-accident-sonbhadra-news-vns656933118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव के पास बृहस्पतिवार की रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ ग्राम पंचायत के नौगढ़वा टोला निवासी ताराशंकर गोंड (45) पुत्र महल को गंभीर हालत में बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र बबुआन सिंह ने बताया कि पिता ताराशंकर की तबीयत खराब थी। वह दवा लेने बृहस्पतिवार को घोरावल बाजार गए थे। रात्रि में दवा व कुछ सामान लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पेढ़ गांव में धुरकरी बार्डर के पास रात करीब आठ बजे विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार बाइक समेत फरार हो गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष सिंह ने पुलिस को घटना की सूचना दी। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गोपालजी ने बताया कि पेढ़ ग्राम पंचायत के नौगढ़वा टोला निवासी ताराशंकर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
डेढ़ माह पहले हुई थी दो बेटों की शादी
पेढ़ ग्राम पंचायत के नौगढ़वा टोला निवासी ताराशंकर किसान था। ताराशंकर व उसके परिजन खेती व मजदूरी करके जीवन यापन करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि ताराशंकर सामाजिक व्यक्ति था और सबके सुख दु:ख में भाग लेता थे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष सिंह ने बताया कि ताराशंकर के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। बीते 17 अप्रैल को ताराशंकर ने अपने दो पुत्रों बबुआन सिंह व राजू सिंह का एकसाथ विवाह किया था। विवाह के बाद बबुआन का गौना हो गया था जबकि इसी 10 जून को राजू सिंह का गौना लाने की तैयारी चल रही थी। दो महीने से घर परिवार में चल रहा खुशी का माहौल इस हादसे के बाद बेहद गमगीन हो गया।