फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cyber thugs active in festive season

त्योहारी सीजन में सक्रिय हुए साइबर ठग

Sun, 13 Mar 2022 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:34 PM IST
विज्ञापन
Cyber thugs active in festive season
सोनभद्र। जिले में साइबर ठग हर रोज नए-नए हथकंडे अपना कर लोगों को लूट रहे हैं। अब होली पर्व को देखते हुए तरह-तरह के आफर के जरिए लोगों को शिकार बना रहे हैं। थानों और साइबर सेल में ऐसी शिकायतों की संख्या बढ़ी है। डीआईजी/एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी लोगों को आगाह किया है कि किसी भी अनजान फोन कॉल या लिंक पर क्लिक न करें और प्रलोभन में आकर अपना बैंक खाता विवरण किसी से साझा न करें।
विज्ञापन

शनिवार को सदर कोतवाली में साइबर अपराधियों के चंगुल में फंसे एक व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुुुहार लगाया। पीड़ित संतोष को अपराधियों ने लोने दिलाने झांसा देकर 79000 रुपये ले लिया। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि राबर्ट्सगंज के अशाक नगर के रहने वाले पीड़ित संतोष मिश्रा का कहना है कि उनके मोबाइल पर ऑनलाइन लोन के लिए फोन आया था। फोन करने वाले एक व्हाटसअप नंबर पूरा डिटेल मांगा और उन्होंने दे दिया। कुछ देर बाद फोन आया कि आप को लोन मिल जाएगा और धोखे से 79034 रुपये ले लिया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। बता दें कि इसी तरह से पूर्व में साइबर अपराधी कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुके है। बंगाल समेत अन्य राज्यों में साइबर अपराधी बैठकर घटना को अंजाम दे रहे हैं, इसलिए अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एएसपी विनोद कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से साइबर अपराधियों से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि अगर कोई व्यक्ति फोन कर किसी तरह का प्रलोभन देकर आपका बैंक अकाउंट नंबर समेत अन्य गोपनीय जानकारियां मांगता है तो कदापि न दें। फोन करने वाले के बारे में तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस चौकी सूचित करें। कहा कि बैंककर्मी फोन कर कोई पर्सनल जानकारी नहीं मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed