फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cyber criminals cheated 1.5 lakh

साइबर अपराधियों ने की डेढ़ लाख की ठगी

Thu, 07 Jan 2021 07:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Cyber criminals cheated 1.5 lakh
सोनभद्र। जिले में साइबर अपराध की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति से डेढ़ लाख़ रुपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार को पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बरकरा गांव निवासी विजय लाल चौबे ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि उन्होने अपने नाम से एक इंश्योरेंस कंपनी से बीमा पॉलिसी लिया था। धनाभाव के चलते पॉलिसी को सुचारू रूप से संचालित नहीं कर सके। उनका कहना है कि 27 नवंबर 2020 को उनके पास किसी महिला का फोन आया। उसने अपना नाम लक्ष्मी दुबे बताते हुए कहा कि वह उसी कंपनी से बोल रही है जिससे विजय ने बीमा कराया है। उक्त महिला ने पॉलिसी नंबर, पैन कार्ड, आधार कार्ड, नाम व पता आदि का सही-सही विवरण दिया। इससे प्रार्थी को उसकी बातों पर भरोसा हो गया। उसी के कहने पर उसके विभिन्न तिथियों में 1,58,862 रुपये जमा किया लेकिन अभी तक प्रार्थी के पॉलिसी का भुगतान नहीं किया गया । लक्ष्मी द्वारा अब पुन: 24,363 रुपये जमा करने के लिए कहा जा रहा है। दो अन्य व्यक्ति भी फोन कर रुपये जमा करने के लिए कह रहे हैं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed