फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Customers create ruckus in Sonbhadra over adulterated petrol

Sonbhadra News: पेट्रोल में पानी मिला देख भड़के ग्राहक, पंप पर जमकर किया हंगामा; बुलानी पड़ी पुलिस

Sun, 21 Apr 2024 12:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 21 Apr 2024 12:56 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में महीनेभर में दूसरी बार पेट्रोल में मिलावट का मामला सामने आया है। रविवार को कई ग्राहकों के वाहन पेट्रोल भराने के बाद रास्ते में बंद हो गए। रिपेयरिंग के लिए पहुंचने पर पता चला कि टंकी में पानी है। जिसके बाद पंप पर पहुंचकर ग्राहकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। 

विज्ञापन
Customers create ruckus in Sonbhadra over adulterated petrol
ग्राहकों ने पेट्रोल पंप पर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के दुद्धी कस्बा के रामनगर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार को मिलावटी पेट्रोल देने का आरोप लगाते हुए ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि पेट्रोल में पानी मिला हुआ है, जिससे उनके वाहन बंद हो गए। कई ग्राहकों के साथ ऐसी दिक्कत हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पूर्ति निरीक्षक को एसडीएम ने जांच का निर्देश दिया है। बता दें कि एक माह के अंदर यह दूसरी बार है, जब पंप के पेट्रोल में पानी की मिलावट सामने आई है। इससे पहले केकराही के एक पंप पर पेट्रोल में पानी मिला पाया गया था।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
सुबह करीब 8 बजे दुद्धी कस्बे के रामनगर स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे लोगों की तेल भराने के बाद गाड़ियां स्टार्ट नहीं हो रही थीं। शक होने पर पारदर्शी बोतल व गैलन में अलग से तेल लिया। तेल में पानी देखते ही उपभोक्ता भड़क गए और हंगामा करने लगे। कई बाइक सवारों ने पेट्रोल की जगह पानी भरने की शिकायत करते हुए नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कई ग्राहकों ने सुबह से पेट्रोल भरवाया था। कुछ लोग पेट्रोल भरवाकर चले गए, लेकिन रास्ते में वाहन बंद होने पर जब मिस्त्री को दिखाया तो पता चला कि टंकी में पानी है। ऐसे में पेट्रोल पंप पर लोग अपने खराब वाहनों को लेकर पहुंचते रहे। 


इस दौरान पेट्रोल पंप पर भीड़ जुट गई। लोगों ने पेट्रोल के साथ पानी डालने की शिकायत की। कई उपभोक्ता बोतल में निकाले तेल को लेकर पहुंच गए। लोगों की भीड़ को देखते हुए पेट्रोल पंप पर पुलिस बुलानी पड़ गई। 

प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। कोतवाल दुद्धी ने जानकारी एसडीएम दुद्धी सुरेश राय को दी। एसडीएम के निर्देश पर सप्लाई इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed