फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Crowd of devotees throng the 70th Shringar ceremony of Baraila Mahadev.

Sonebhadra News: बरैला महादेव के 70वें शृंगार समारोह में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Thu, 27 Aug 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees throng the 70th Shringar ceremony of Baraila Mahadev.
रॉबर्ट्सगंज बरैला महादेव मंदिर का वा​र्षिक श्रृंगार में सजी प्रतिमा। संवाद
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर से सटे बरैला गांव स्थित प्राचीन बरैला महादेव मंदिर में सावन के अंतिम बुधवार को 70वां भव्य शृंगार समारोह आयोजित हुआ। बरैला बाबा भोलेनाथ शृंगार समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने बाबा के अलौकिक शृंगार के दर्शन-पूजन कर रात्रि भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। फूलों से किए गए आकर्षक शृंगार और सजावट से मंदिर परिसर मनोहारी नजर आया। भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई और देर रात तक दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। बारिश थमने के बाद शाम को मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ और बढ़ गई। भजन-कीर्तन मंडली ने शिव भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed