फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Criminals involved in a robbery at a jewellery shop arrested following an encounter.

Sonebhadra News: सराफा की दुकान में डकैती में शामिल बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2026 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Criminals involved in a robbery at a jewellery shop arrested following an encounter.
मुठभेड़ में गिरफ्तार डकैती का आरोपी और बरामद सामान। स्त्रोत पुलिस
मप्र के सिंगरौली जिले के जयंत में सराफा दुकान में डकैती में शामिल बदमाश रोशन कुमार स्वीपर (25) को सोनभद्र पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद भागते समय अनपरा, शक्तिनगर पुलिस ने घेरेबंदी की। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी। उसका एक अन्य साथी भाग गया। पकड़े गए बदमाश के पास से 50 हजार रुपये, सोने के आभूषण, पिस्टल और डकैती में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

यूपी सीमा से सटे सिंगरौली जिले के जयंत चौकी क्षेत्र में 17 सितंबर की शाम छह बदमाश असलहा लेकर कंचन ज्वेलर्स में पहुंचे थे। बदमाशों ने दुकान संचालक और वहां मौजूद लोगों को हथियार दिखाकर मोबाइल फोन छीने और सोने-चांदी के आभूषण व नकदी लूट ली थी। विरोध करने पर फायरिंग भी की गई थी, जिसमें दुकान संचालक के सिर में छर्रे लगे थे, जबकि एक कर्मचारी की कलाई में गोली लगी थी। इसके बाद बदमाश बाइक से भाग गए थे।
विज्ञापन

एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने पुलिस लाइन सभागार में मीडिया को बताया कि शुक्रवार की सुबह सूचना पर सीओ पिपरी हर्ष पांडेय के नेतृत्व में अनपरा, शक्तिनगर, पिपरी पुलिस और एसओजी की टीम ने बेलवादह पिकनिक स्पॉट मोड़ के पास डी-प्लांट रोड डिबुलगंज में चेकिंग शुरू की। दो संदिग्ध बाइक से आते दिखे। पुलिस के रोकने पर वे पिपरी की ओर भागने लगे। पीछा करने पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रोशन कुमार स्वीपर (25) के पैर में गोली लगी। वह शक्तिनगर का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे अस्पताल भेजा गया। उसका साथी अनपरा निवासी राहुल अनपरा जंगल की ओर भाग गया। आरोपी के पास से पिस्टल, कीपैड मोबाइल, 50 हजार रुपये और सोने के टॉप्स, कान का सुई-धागा, ईयर रिंग व मंगलसूत्र का लॉकेट बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आभूषणों पर कंचन ज्वैलर्स के टैग लगे मिले हैं।
गढ़वा से चोरी की गई थी बाइक
एएसपी ने बताया कि पूछताछ में रोशन ने बताया कि डकैती में छह लोग शामिल थे और दो अपाचे बाइक से जयंत पहुंचे थे। दोनों बाइक पहले झारखंड के भवनाथपुर और रंका क्षेत्र से लूटी गई थीं। पुलिस ने उसके कब्जे से सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली बाइक बरामद की है। दूसरे वाहन और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अनपरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में सात मामले पहले से दर्ज हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
मप्र पुलिस ने भी दो बदमाशों को दबोचा
शक्तिनगर। जयंत के कंचन ज्वेलर्स में हुई करीब 50 लाख रुपये की डकैती के मामले में सिंगरौली पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रीवा आईजी गौरव सिंह राजपूत ने बताया कि अनपरा के पास बाइक से भाग रहे झारखंड निवासी अनुराग चंद्रवंशी और लकी पासवान को गिरफ्तार किया गया।

200.7 ग्राम सोना, 205.419 ग्राम चांदी और 1.04 लाख रुपये बरामद हुए हैं। इसके अलावा दो बाइक, एक पिस्टल और दो तमंचे भी बरामद किए गए। लूटे गए आभूषणों में 70 फीसदी बरामद हो चुके हैं। फरार तीन अन्य आरोपियों की पहचान हो गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।

मुठभेड़ में गिरफ्तार डकैती का आरोपी और बरामद सामान। स्त्रोत पुलिस

मुठभेड़ में गिरफ्तार डकैती का आरोपी और बरामद सामान। स्त्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed