{"_id":"2599a429444fbe908e1765e14f48b07a","slug":"three-people-injured-in-road-accidents-protests-broke-back-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में घायल तीन लोगों ने तोड़ा दम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में घायल तीन लोगों ने तोड़ा दम
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 11 Dec 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पन्नूगंज थानाक्षेत्र के मैरा गांव के निकट बुधवार की शाम ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हुए घायलों में से दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं रामपुर बरकोनिया सिलथम गांव के पास आटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पहली घटना में पन्नूगंज थाना क्षेत्र के मैरा गांव के निकट बेलन नदी के पास बुधवार की शाम चार बजे ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से जुगैल थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी श्रमिक बसंती (30), घटिहटा गांव निवासी मुन्ना (40) सहित 14 लोग घायल हो गए थे।
सभी को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर मुन्ना और बसंती को वाराणसी रेफर कर दिया। मगर आर्थिक स्थिति खराब होने के नाते परिवार के लोग अस्पताल में पड़े रहे।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। उधर, बुधवार की शाम मरकरी गांव के पास एक आटो अनियंत्रित होकर एक पलट गया।
हादसे में रामपुर बरकोनिया थाना के सिलथम पटना गांव निवासी जगेश्वर (35), पन्नूगंज थाना के करमवा निवासी रामकरन (26), महेवा निवासी रामलखन (55), बभनिगांव निवासी रितेश मिश्रा (26), पथरहा निवासी ज्यूत भारती (40) और शाहगंज निवासी इंद्रमणि (55) घायल हो गए।
सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां थोड़ी देर बाद ज्यूत की मौत हो गई।