फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   PM's offensive Photo viral, arrested

पीएम का आपत्तिजनक फोटो वायरल, गिरफ्तार

Wed, 28 Sep 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Wed, 28 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
PM's offensive Photo viral, arrested
विंण्ढमगंज थाना का घेराव करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : sonbhadra
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया (व्हाट्सऐप) पर वायरल होने पर भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने सुभाष तिराहे पर नारेबाजी करते हुए विंढमगंज थाने का घेराव किया। मामला गंभीर होता देख पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन



राबर्ट्सगंज के हमीदनगर निवासी सुहैल अंसारी विंढमगंज थानाक्षेत्र के सलैयाडीह गांव स्थित ननिहाल में रहता है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मंगलवार की रात सुहैल ने प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होते ही बुधवार सुबह बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सुभाष तिराहे पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इसके बाद कार्यकर्ताओं ने विंढमगंज थाने का घेराव किया। ओम प्रकाश यादव, राकेश केशरी ने कहा कि कुछ लोग सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। दुद्धी एसडीएम भानुप्रताप सिंह और सीओ लक्ष्मण राय ने आरोपी पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर भाजपाजनों को शांत कराया। बाद में पुलिस ने सुहैल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed