{"_id":"f18881cf19a9272792fd152ec7076b71","slug":"he-went-on-to-occupy-the-land-six-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन कब्जा करने को लेकर भिड़े, छह घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन कब्जा करने को लेकर भिड़े, छह घायल
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
Updated Sat, 13 Dec 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पन्नूगंज थाना के पिथौरी गांव मेें शनिवार को ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने को लेकर सगे दो भाइयों में भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों तरफ से छह लोगों को हल्की चोट लगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र तियरा मेें सभी का इलाज हुआ। इस मामले में दोनों तरफ से एक दूसरे खिलाफ पुलिस ने मारपीट का एनसीआर दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने को लेकर श्याम नारायाण सिंह (55) और श्याम बहादुर सिंह (60) में विवाद में हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से एक-दूसरे पर लोग टूट पड़े। पड़ोसियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। मारपीट में प्रथम पक्ष से श्याम नारायण सिंह, टिंकू (25), ज्ञानचंद्र सिंह (20) और द्वितीय पक्ष से श्याम बहादुर सिंह, लल्लू (35) और दीपू (25) घायल हो गए। घायलों ने स्वयं थाने पहुंच कर पुलिस से शिकायत की। यहां से पुलिस घायलों को लेकर पीएचसी तियरा पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष रामअवध यादव ने बताया कि पहले पक्षे से श्याम नारायण सिंह और दूसरे पक्ष से श्याम बहादुर सिंह की तहरीर पर तीन-तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है।