फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   gangrape in singrauli

पांच लोगों ने युवती के साथ किया दुष्कर्म

Fri, 06 May 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Fri, 06 May 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
gangrape in singrauli
महिला से गैंगरेप
बैढ़न कोतवाली क्षेत्र की एक युवती के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने युवती को ब्लैकमेल कर चार दोस्तों से भी संबंध बनाने के लिए बाध्य किया। गुरुवार की शाम युवती की शिकायत पर बैढ़न पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पांचवां आरोपी पुलिस आरक्षक    फरार है।
विज्ञापन

 पुलिस के मुताबिक बैढ़न कोतवाली क्षेत्र के पुष्पेंद्र पांडेय ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने युवती को ब्लैकमेल कर दोस्तों के साथ संबंध स्थापित करने के लिए बाध्य किया। इस तरह पुष्पेंद्र सहित पांच आरोपियों ने युवती को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर हवस का शिकार बनाया। युवती ने गुरुवार को घरवालों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी और पुष्पेंद्र पांडेय, उसके साथी विनयनगर थानाक्षेत्र के नवजीवन विहार निवासी संजय साकेत, बैढ़न के बलियरी निवासी धनंजय शाह, गनेरी निवासी विनोद शाह को गिरफ्तार कर लिया। पांचवें आरोपी पुलिस आरक्षक सुधीर रजक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। सुधीर सिंगरौली पुलिस लाइन में तैनात है, लेकिन वह अवकाश पर बताया जा रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed