{"_id":"5ef34f358ebc3e4341338bec","slug":"cycle-couple-fell-in-vehicle-accident-wife-died-in-accident-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: वाहन के धक्के से गिरे साइकिल दंपती, हादसे में पत्नी की मौत, बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे थे घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनभद्र: वाहन के धक्के से गिरे साइकिल दंपती, हादसे में पत्नी की मौत, बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे थे घर
Wed, 24 Jun 2020 06:33 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 24 Jun 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेेत्र के पटवध ग्राम पंचायत के बसकटवा मोड़ पर बुधवार को एक वाहन ने साइकिल सवार दंपती को धक्का मार दिया। हादसे में पति लालचंद (39) कुछ दूर जा गिरा और बाल-बाल बच गया, जबकि पत्नी सड़क पर ही पड़ी रह गई। इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे हाइवा (ट्रक) ने मुनिया (35) को रौंद दिया। उसका सिर वाहन के पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ट्रक के चालक-खलासी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पटवध गांव निवासी लालचंद अपनी पत्नी मुनिया को साइकिल से लेकर चोपन में सिंदुरिया रोड पर स्थित इलाहाबाद बैंक से रुपये निकालने गया था। रुपये निकालकर दोनों साइकिल से घर लौट रहे थे। अपने ग्राम पंचायत में बसकटवा मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
घटना में मुनिया का एक पैर साइकिल में फंस गया था। इसी बीच पीछे से आ रहे एक हाइवा ने उसको रौंद दिया। हादसे में मुनिया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाइवा का चालक कुछ दूर जाकर वाहन को खड़ा कर दिया। इसी बीच मामले की सूचना पाकर चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन