{"_id":"6abed2a5704eb0db420d1d3d","slug":"fire-breaks-out-in-a-fertilizer-and-seed-shop-goods-gutted-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1470361-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खाद-बीज की दुकान में आग, सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खाद-बीज की दुकान में आग, सामान जलकर खाक
Fri, 02 Oct 2026 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
सिकरीगंज/कुंई बाजार। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरदत्तपुर में पेट्रोल पंप के पास स्थित खाद-बीज की दुकान में बृहस्पतिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने दुकान में रखे खाद-बीज, कीटनाशक और कृषि उपकरणों को चपेट में ले लिया। दुकानदार के मुताबिक, काउंटर में रखे 1.15 लाख रुपये समेत करीब आठ लाख का सामान जलकर राख हो गया।
रामडीह गांव निवासी सच्चितानंद द्विवेदी की हरदत्तपुर में कृषि सेवा केंद्र के नाम से दुकान है। सुबह करीब आठ बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। सूचना पर दुकानदार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 9:30 बजे आग पर काबू पाया। दुकानदार के मुताबिक आग में खाद-बीज, सल्फर, मैग्नीशियम, जिंक, कीटनाशक, दवा छिड़काव की मशीन और पौधों में इस्तेमाल होने वाली दवाएं जल गईं। उधारी का हिसाब रखने वाले रजिस्टर भी राख हो गए। उन्होंने शॉर्ट सर्किट को आग की वजह बताया है।
केले के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग, मजदूरों ने बुझाई
सिकरीगंज। कस्बे की फल मंडी में बुधवार देर रात केले के थोक विक्रेता मोहम्मद सादिक के दुकान-गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से स्टेबलाइजर और केला पकाने का उपकरण जल गया। गोदाम में सो रहे मजदूरों की नींद खुलने पर उन्होंने अग्निशमन उपकरणों की मदद से समय रहते आग बुझा दी। इससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
सादिक के अनुसार, वह करीब 10 वर्षों से फल मंडी में थोक कारोबार करते हैं। बुधवार रात काम खत्म कर वह घर चले गए थे। रात करीब 12 बजे गोदाम में मौजूद मजदूरों ने फोन पर आग की सूचना दी। अंकित, सुजीत, अनुज समेत अन्य मजदूरों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग पर समय रहते काबू पा लेने से गोदाम में रखा अन्य सामान सुरक्षित बच गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुकानदार के मुताबिक, आग से स्टेबलाइजर और केला पकाने के उपकरण को नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। संवाद