{"_id":"572111f94f1c1b4b30a91769","slug":"bolero-truck-collision-killed-four-eight-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो-ट्रक की भिड़ंत में चार की मौत, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो-ट्रक की भिड़ंत में चार की मौत, आठ घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज में फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के दरवाजे को राड से खींचकर चालक को बाहर निकाला गया। बोलेरो सवार चुनार से वैवाहिक कार्यक्रम से अनपरा लौट रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां से सभी को वाराणसी रिफर कर दिया गया। करीब एक घंटे तक फ्लाईओवर पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। एंबुलेंस के आने तक खून से लतपथ घायल ओवरब्रिज पर लेटे रहे। इस दौरान भारी जुटी रही।
अनपरा थाना क्षेत्र के परासी के रहने वाले निर्मल सोनी (45) की बेटी की मिर्जापुर जिले के चुनार में शादी थी। परिवार के सदस्यों के साथ ही आसपास के लोग इस शादी में शरीक होने गए थे। 12 लोग बोलेरो से वापस अनपरा लौट रहे थे। बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे राबर्ट्सगंज में फ्लाईओवर पर सिनेमा हाल के पास बोलेरो चालक आगे निकलने के लिए किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक से टकरा गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया और आगे की सीट पर बैठे लोग उसी में दब गए।
ट्रक का चालक वाहन लेकर फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही निर्मल, सुनीता देवी (35) पत्नी सत्यनारायण और प्रभावती (35) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर गंभीर रूप से घायल प्रीती (35) पत्नी जय प्रकाश, अजय (35) , उषा देवी (30) पत्नी गोपाल, देवंती (30) पत्नी निर्मल सोनी, नैतिक (7) पुत्र रवि सोनी, डोली (8) पुत्री रवि सोनी, रवि सोनी (35), और उर्मिला सोनी पत्नी रवि सोनी की पांच चिकित्सकों की टीम प्राथमिक उपचार किया। फिर उन्हें वाराणसी के लिए रिफर कर दिया। रास्ते में उषा देवी ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के करीब एक घंटे बाद शवों की शिनाख्त हुई। पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है। एएसपी शंभूशरण यादव ने कहा कि पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। ट्रक चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में फ्लाईओवर पर हादसे में जहां चार लोगों की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं चार वर्षीय अनीस बाल-बाल बच गया। मासूम हादसे के कुछ देर बाद तक तो चिल्लाया लेकिन अस्पताल की नर्सों ने उसे सुला दिया। फिर वह चैन की नींद सोता रहा। नर्सें उसकी देखभाल में जुटी रहीं।