फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ax killing of the youth killed in land dispute

भूमि विवाद में कुल्हाड़ी मारकर युवक की हत्या

Sat, 02 Jul 2016 11:55 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Sat, 02 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ax killing of the youth killed in land dispute
क्राइम
रायपुर थाना क्षेत्र के सरईगढ़ गांव में शनिवार को विवादित भूमि में धान की नर्सरी डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मनबढ़ों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से रामदुलारे खरवार (35) पुत्र तुलसी को घायल कर दिया। पति को बचाने के चक्कर में उसकी पत्नी सोमा (32) घायल हो गई। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन


बताया जाता है कि दोपहर करीब डेढ़ बजे रामदुलारे हल बैल से विवादित भूमि में धान की नर्सरी डाल रहा था। इसका उसके पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों ने विरोध किया। देखते ही देखते मामला गरम हो गया और मारपीट शुरू हो गई। नर्सरी डालने से मना करने वालों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी सेर कर रामदुलारे को लहूलुहान कर दिया। पति को बचाने गई सोमा को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। शोर-गुल सुनकर मौके पार ग्रामीण पहुंचे तो पिटाई करने वाले भाग निकले।
विज्ञापन


घायलवस्था में अकेली सोमा पति को जिला अस्पताल ले गई। हालांकि अत्याधिक रक्त बह जाने के कारण रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया। उधर मारपीट में हत्या होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।  एसपी लल्लन सिंह ने रायपुर एसओ  को तत्काल आरोपियों को पकड़ने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि मृतक के घरवाले जिसके विरूद्ध तहरीर देंगे उनके खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज किया जाएगा।  पुलिस के अनुसार,  रामदुलारे ने 2015 में गांव के राम नरायण की गला रेत कर हत्या कर दी थी। पिछले माह वह जमानत पर रिहा होकर घर आया था। रात तक मृतक के घरवालों ने किसी के विरूद्ध तहरीर नही दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed