सोनभद्र: मां और पत्नी की हत्या के आरोपी ढूंढने में लगी थीं पुलिस टीम, मिला पड़ोसी की छत पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया बाजार रहवासी क्षेत्र में मंगलवार को मां-पत्नी की हत्या कर शवों को जलाने का प्रयास करने वाले आरोपी शदाब को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पिपरी सीओ विजय शंकर मिश्र के नेत़ृत्व में पुलिस को आरोपी को पकड़ने में काफी मशक्कत करने पड़ी, लेकिन आरोपी पड़ोसी की छत पर छिपा था। जब गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची, तो भागने के चक्कर में आरोपी चोटिल हो गया। पुलिस की देखरेख में आरोपी का अस्पताल में उपचार हुआ। उसकी निशानदेही पर चाकू बरामद कर लिया गया है। मृतका के बेटे की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मंगलवार दोपहर खड़िया रहवासी क्षेत्र में दो महिलाओं की नृशंस हत्या के बाद जलाए जाने की कोशिश की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। जांच करने पर पता चला कि सफीबुन निशा व रूकसाना की हत्या सफीबुन के बेटे व रुकसाना के पति शादाब ने किया है।
एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस की तीन टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए लगाया। मामले में अब्दुल मन्नान की तहरीर पर उसके छोटे भाई शदाब के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश करने में जुटी। देर रात एएसपी ओपी सिंह को सूचना मिली की हत्यारोपी घटना को अंजाम देने के बाद अपने घर के आसपास ही कहीं छिपा है।
फोर्स के साथ पिपरी सीओ ने आरोपी के घर के आसपास उसकी तलाश करने में जुट गई है। बुुधवार की भोर में हत्यारोपी एक मकान के छत पर छिपा हुआ दिखााई दिया। क्षेत्राधिकारी वीएस मिश्रा ने बताया कि आरोपी शदाब को छत से उतरने के लिए कहां गया तो वह भागने लगा, जिससे उसे चोट लग गई। अस्पताल में उसका उपचार कराया जा रहा है। कहा कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।