फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A death in road accident

मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 11 Dec 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 11 Dec 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
A death in road accident
बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई
विज्ञापन
जबकि ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 14 श्रमिक घायल हो गए।

घ्ाटना म्योरपुर थाना क्षेत्र के थूआ पहड़ी के पास की है। मैजिक और बाइक में हुई टक्कर में बाइक चालक राजबली (30) की मौत हो गई।

वहीं पन्नूगंज थाना क्षेत्र के मैरा गांव में श्रमिकों से भरा ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 14 श्रमिक घायल हो गए। जिला संयुक्त चिकित्सालय में घायलों को भर्ती कराया गया।

 यहां डाक्टर ने मुन्ना (40) की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया। श्रमिक धान की कटाई का मजदूरी लेने देवरी गांव जा रहे थे।


म्योरपुर संवाददाता के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे म्योरपुर थाना क्षेत्र के बनमहरी गांव निवासी अहिबरन का बेटा राजबली की पत्नी गर्भवती है। उसकी देखभाल के लिए वह बभनी थाना क्षेत्र के हथियार गांव सास को लेने जा रहा था।

अभी बाइक सवार थूआ पहड़ी के पास किरबिल-बनहमरी मार्ग पर पहुंचा ही था कि विपरित दिशा से तेज रफ्तार से जा रही मैजिक बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में राजबली की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रधान रामकेश पनिका सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र दुद्धी भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले किसी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ था।

उधर पन्नूगंज थाना क्षेत्र के मैरा गांव में बेलन नदी के पास सांय करीब चार बजे ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से उस पर सवार जुगैल थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी श्रमिक बसंती (30), गोविंद (2), सविता (22) शकुंतला (30), सोनमती (10), मुन्ना (40), दिनेश (15), निशा (8), लाल बहादुर (35), रामाशंकर (30),  बिरजू (6), बुधवंती (40), धीरज (3), मूनिया (55) घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed