फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   रोजी-रोटी की जद्दोजहद ने पहुंचा दिया अस्पताल

रोजी-रोटी की जद्दोजहद ने पहुंचा दिया अस्पताल

Tue, 18 Dec 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
रोजी-रोटी की जद्दोजहद ने पहुंचा दिया अस्पताल
सोनभद्र। दक्षिणांचल से रोजी-रोटी की जद्दोजहद में गैर जनपद गए व्यक्तियों और उनके परिवारीजनों के लिए सोमवार का दिन दर्द भरा रहा। रोजी-रोटी कमाकर घर लौटते समय मारकुंडी घाटी में हुए हादसे ने जहां चार परिवारों की खुशियां छिन ली। वहीं 42 परिवार दर्द में डूब गए। घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल तक देर तक चीख-पुकार मची रही।
विज्ञापन

हालात को देखते हुए सरकारी तंत्र के साथ ही लोगों ने भी तेजी से मदद के हाथ बढ़ाए। वहीं इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश पांडेय की अगुवाई वाली टीम ने जहां तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं सीएमओ एसपी सिंह, सीएमएस पीबी गौतम तथा डॉक्टरों की टीम तन्मयता से घायलों के इलाज में जुटी रही। डीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मुख्यालय अरूण कुमार दीक्षित, एएसपी आपरेशन डा. अवधेश सिंह भी अस्पताल में देर रात तक घायलों के उपचार और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ट्रामा सेंटर भेजवाने में लगे रहे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अशोक मिश्रा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग भी घायलों की मदद के लिए पहुंचे रहे। उपचार के लिए भर्ती मरीजों के लिए कंबल की भी व्यवस्था कराई गई। बताते चलें कि दुद्धी और विंढमगंज थाना क्षेत्र के 46 मजदूर अदलहाट थाना क्षेत्र के सुरहाभाईपुर गांव में एक किसान के यहां मजदूरी के लिए गए हुए थे। मजदूरी के बाद ट्रक पर मजदूरी में मिले अनाज के साथ वापस हो रहे थे। मारकुंडी घाटी पहुंचे ही थे कि हादसा हो गया। किसान का नाम नीरज बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed