फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शव

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शव

Fri, 05 Oct 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शव
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में शुक्रवार सुबह अशोक कुमार सिंह पटेल (55) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला। इससे हड़कंप मच गया। मृतक के परिवार वालों ने हत्या कर अशोक का शव पेड़ से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव का रहने वाले अशोक कुमार सिंह पटेल पुत्र भगवान दास पटेल मुक्खा ग्राम पंचायत के महोखर गांव में खेती बारी है। पिछले कई वर्षों से अशोक स्वयं खेती न करके बटाई पर अपना खेत दूसरों को खेती के लिए देता रहा है। कभी कभार वह अपने खेतों का हाल चाल लेने के लिए महोखर आता था। इस वर्ष उसने महोखर में स्वयं खेती करने का निर्णय लिया। इसके बाद गर्मियों से उसने खेती करना शुरू किया और पत्नी के साथ कच्चे मकान के पाही पर रहने लगा। इधर बीच करीब दस दिनों से अशोक की पत्नी स़िकंदरपुर चली गई थी। गुरुवार को रात में करीब आठ बजे गांव में ही एक व्यक्ति के घर उसने भोजन किया और अपने घर चला गया। शुक्रवार को भोर में कुछ ग्रामीणों ने सड़क पर से ही अशोक को सिंचाई के लिए आवाज दिया लेकिन वह नही पहुंचा। इस पर ग्रामीण उसके पाही के पास गए तो देखा कि पाही से करीब बीस मीटर की दूरी पर रस्सी के सहारे एक पेड़ से अशोक का शव लटका हुआ है। उसका पैर जमीन से सटा हुआ था। सूचना पर अशोक की पत्नी, पुत्र व परिजन महोखर पहुंचे। मौके पर सीओ सिटी विवेकानंद तिवारी भी कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचे। घटना स्थल पर पूर्व विधायक रमेशचंद्र दूबे, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, घोरावल विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्या समेत कई नेता पहुंचे। यहां से पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ सिटी विवेकानंद तिवारी ने बताया कि इस संबंध में मृतक के पुत्र अमित सिंह पटेल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed