{"_id":"5b4cd8f14f1c1b43748b534c","slug":"91531762929-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कागजात पर वाहन छुड़ाने में पांच पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी कागजात पर वाहन छुड़ाने में पांच पर केस
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। फर्जी कागजात से वाहन छुड़ाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने इंस्पेक्टर वीके सिंह की शिकायत पर रविवार की शाम छह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
अप्रैल को स्वाट टीम ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से 11 वाहन बरामद हुए थे। इसमें बोलेरो सहित अन्य चार पहिया वाहन शामिल हैं। पिछले माह पांच व्यक्तियों ने चोरी की बरामद वाहनों में से पांच गाड़ियों को खुद का बताते हुए फर्जी कागजात कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया। कोर्ट ने कोतवाल को वाहन स्वामियों की सुपुर्दगी में देने के आदेश जारी कर दिए। इसकी जानकारी स्वाट टीम प्रभारी को हुई तो उन्होंने कोर्ट को फर्जी कागजात प्रस्तुत होने की जानकारी दी। इस पर कोर्ट ने कोतवाल को आरोपियाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने बताया स्वाट टीम प्रभारी की प्रार्थना पत्र पर आजमगढ़ जिले के मार्टीनगंज के दीदारगंज निवासी प्रमोद, हरवंशपुर निवासी अमरदेव यादव, जौनपुर के चेतरहा सिरिया सरपतहा माता प्रसाद, विनय विश्वकर्मा और प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।