फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पति, सास, ससुर समेत छह के खिलाफ मुकदमा

पति, सास, ससुर समेत छह के खिलाफ मुकदमा

Sun, 27 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
पति, सास, ससुर समेत छह के खिलाफ मुकदमा
सोनभद्र। दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के मामले में पति, सास, ससुर समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई शुक्रवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने पीड़िता प्रियंका मौर्य की तहरीर पर की गई। आरोपियों पर पीड़िता को मारपीट कर घर से निकालने का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 19 मई 2011 को राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पापी कसया कला गांव निवासी कैलाश नाथ मौर्य ने अपनी बेटी प्रियंका मौर्य की शादी मरकरी गांव निवासी सत्येंद्र के साथ की। प्रियंका का कहना है कि उसके पिता ने अपने हैसियत के हिसाब से जेवर, कपड़ा, कार समेत अन्य सामान दिया। वर्ष 2012 में उसे बेटी पैदा हुई, बेटी के जन्म लेते ही ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति उस पर पिता की भूमि खुद केे नाम करने के लिए कहने लगा। पीड़िता का आरोप है कि इंकार करने पर सत्येंद्र अपने परिवार वालों के साथ उसकी पिटाई कर घर से भगा दिया। जबकि पति के कहने पर उसने एक निजी कंपनी में नौकरी छोड़ दी। 13 अप्रैल 2017 को सत्येंद्र मायके में पहुंच कर पत्नी के साथ मारपीट कर एटीएम कार्ड ले गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति सत्येंद्र, ससुर कृष्णा सिंह, सास राजकुमारी, जेठ श्रवण कुमार, जेठानी मनीषा, ननद सुनीता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed