फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लाठी-डंडे से मां-बेटे समेत पांच को पीटा

लाठी-डंडे से मां-बेटे समेत पांच को पीटा

Sun, 09 Sep 2018 11:04 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
लाठी-डंडे से मां-बेटे समेत पांच को पीटा
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के तीनताली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों में विवाद हो गया। मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से मां-बेटे समेत पांच को पीट कर जख्मी कर दिया। शोर-शराबा सुन आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े दस बजे पट्टीदारों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। कोतवाली पहुंची मारपीट में जख्मी नगीना देवी (42) ने बताया कि एक व्यक्ति समेत तीन लोगों ने लाठी-डंडे से उसे, उसके बेटे आदित्य (12), स्वेता (18), वैशाली (9), दृष्टि (7) और ससुर लोकनाथ (65) की पिटाई की है। इनता ही हमलावरों ने घटना की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि बिजली के केबिल को हटाने को लेकर विवाद हुआ है। कहा कि दूूसरे पक्ष की भी एक महिला को चोट लगने की सूचना मिली है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed