{"_id":"5ad6300e4f1c1b05418b5092","slug":"81523986446-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग, लाखों की क्षति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में लगी आग, लाखों की क्षति
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोन थाना क्षेत्र के खरौंधी गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास सोमवार की रात महबूब आलम के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना में घर पूरी तरह से जल गया और लाखों रुपये की क्षति हुई है। घर में बंधे कई मवेशी भी झुलस गए।
खरौंधी गांव के महबूब का परिवार सोमवार की रात घर में खाना खाने के बाद सो गया। देर रात अचानक उसके खपरैल के मकान आग लग गई। इससे घर समेत करीब चार लाख रुपये का सामान व गेहूं का बोझा जल गया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्राम प्रधान जफ़र हुसैन भी मौके पर पहुंच गये। आसपास के लोगों की भी भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। आस पास के लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। देखते ही देखते पूरा घर, मशीन व गेंहू का बोझा जल गया। महबूब आलम अपने घर के बगल में बड़ी गाड़ी का पंचर बनाने की दुकान करके अपना जीवकोपार्जन करता था। घर के बगल में खलिहान में गेहूं का बोझा रखा हुआ था और मवेशी भी बधे हुए थे। आग से कई मवेशी भी झुलस गए। ग्राम प्रधान ने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है।