फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मारपीट में दंपति घायल, पति गंभीर

मारपीट में दंपति घायल, पति गंभीर

Wed, 12 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में दंपति घायल, पति गंभीर
शिवद्वार। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के दुलहथा गांव में मंगलवार सुबह अंधविश्वास को लेकर हुए विवाद व मारपीट में दंपति घायल हो गए। पति की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुलहथा निवासी पप्पू की बेटी मंगलवार सुबह अचानक झूमने लगी। परिजनों का आरोप है कि ओझाई करने वाले रामसेवक ने उस पर जादूटोना किया है। इसके बाद पप्पू और उसके परिजन ओझा के पास जा धमके। पूछताछ के दौरान बात इस कदर बढ़ी कि परिजनों ने लाठी- डंडे से रामसेवक को पीटकर जख्मी कर दिया। रामसेवक को बचाने आई उसकी पत्नी मंजूदेवी (42) को भी घायल कर दिया गया। पुलिस ने दंपति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed