{"_id":"5c9e5f2ebdec2214450224c9","slug":"61553882926-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सल क्षेत्र में टावर लगाने के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नक्सल क्षेत्र में टावर लगाने के नाम पर लाखों की ठगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। नगवां ब्लॉक के कई गांवों में नामी कंपनियों का मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर करीब 40 ग्रामीणों से लाखों रुपये ठगी करने का मामला संज्ञान में आया है। शुक्रवार को ठगी के शिकार लोगों ने सदर विधायक भूपेश चौबे से मुलाकात कर उन्हें मामले से अवगत कराया। विधायक ने डीएम और एसपी को प्रकरण से अवगत कराते हुए ग्रामीणों का रुपया वापस दिलाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कहीं। ठगी के शिकार लोगों ने विधायक को अवगत कराया कि मोबाइल टॉवरों को लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा एजेंटों के माध्यम करीब 50 लोगों से लगभग 20 लाख रुपये जमा कराया है। तीन वर्ष बीतने के बाद भी न टावर लगा नही उनके पैसे वापस मिले। टांवर के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 40 हजार रुपये जमा कराए थे। कहा कि टावर लगाने के नाम पर एग्रीमेंट कराया गया था. जिसके एवज में जमीन की कीमत के रूप में 5 लाख का चेक भी दिया गया, जो फर्जी था. साथ ही सिक्योरिटी के नाम पर 40 हजार रुपये के हिसाब से 20 लाख जमा कराया गया है। विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि नगवां ब्लॉक के ढोसरा, पलपल, पनौरा समेत कई गांवों के करीब 50 लोगों से टावर लगाने के नाम पर 40 -40 हजार रुपया सिक्योरिटी के रूप में जमा कराने का मामला संज्ञान में आया है। मामले से डीएम एवं एसपी को अवगत कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई है। पीड़ितों को प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों के पास भी भेजा गया है। कहा कि जरूरत पड़ने पर अधिकारियों को पत्राचार भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।