फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पारिवारिक विवाद में युवक ने लगा लिया आग, झुलसा

पारिवारिक विवाद में युवक ने लगा लिया आग, झुलसा

Tue, 13 Nov 2018 11:27 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद में युवक ने लगा लिया आग, झुलसा

विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के घुवास गांव में सोमवार देर शाम पारिवारिक विवाद में एक युवक ने खुद को आग लगा लिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घुवास निवासी राजनाथ (28) का अपनी पत्नी के साथ सोमवार देर शाम किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े से क्षुब्ध राजनाथ ने अपने ऊपर तेल छिड़ककर आग लगा लिया। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों ने उसकी आग बुझाई। देर रात एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी घोरावल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसका इलाज कर रहे डॉ. मुन्ना प्रसाद ने बताया कि उसका सीना, हाथ, पैर कमर झुलस गया है। उसके झुलसने की स्थिति 36 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed