{"_id":"5af72ef44f1c1bd5408b4cf8","slug":"61526148852-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे ने बड़े पिता का काट लिया कान, दो पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजे ने बड़े पिता का काट लिया कान, दो पर केस
Updated Sat, 12 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव में शुक्रवार की शाम मनबोध (60) का उसके भतीजे ने कान काट लिया। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।
दुम्हान गांव निवासी मनबोध की पत्नी को परिवार के लोग ही डायन बता कर गाली गलौज कर रहे थे। जब मनबोध ने अपने छोटे भाई के लड़कों से विवाद की वजह पूछा तो लड़कों ने पहले उसके साथ धक्कामुक्की की और फिर जब वह गिर पड़ा तो एक लड़के ने दांत से अपने बड़े पिता का दाहिना कान काट लिया। इससे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। सूचना पर सौ नंबर की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल मनबोध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। उधर पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने मिथिलेश और विमिलेश पुत्रगण शिवरतन के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया है। साथ ही आरोपियों का चालान कर दिया।