फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सास का हत्यारा दामाद गिरफ्तार, चालान

सास का हत्यारा दामाद गिरफ्तार, चालान

Sat, 23 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
सास का हत्यारा दामाद गिरफ्तार, चालान
सोनभद्र (कोन)। थाना क्षेत्र के गईयाबथान मे शुक्रवार के भोर मे अधेड़ महिला शिलवंती की हत्या करने वाला दामाद शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने हत्या के आरोपी दामाद विजय खरवार को रामगढ़ बाजार से कोन-तेलगुड़वा मार्ग पर पकड़ा। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाडी भी बरामद किया। उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

गईयाबथान गांव में शुक्रवार की भोर में दामाद विजय खरवार ने कुल्हाड़ी से गला काटकर सास शिलवंती देवी की नृशंस हत्या कर दी थी और फिर भाग गया था। महिला की बेटी सुनीता के तहरीर पर दामाद विजय खरवार के विरुद्ध पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को भोर में करीब साढ़े चार बजे रामगढ में कोन-तेलगुड़वा मार्ग से पुलिस ने आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दामाद आये दिन अपनी पत्नी की पिटाई करता था, इसका विरोध लड़की की मां करती थी। इससे दामाद विजय अपने सास से नाराज रहता था। शुक्रवार को हत्या की घटना के बाद एसपी आरपी सिंह और सीओ ओबरा डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया था। साथ ही थानाध्यक्ष को जल्द गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed