फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अवैध खनन में 12 ट्रक, एक पीसी जब्त

अवैध खनन में 12 ट्रक, एक पीसी जब्त

Fri, 15 Feb 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन में 12 ट्रक, एक पीसी जब्त
सिंगरौली (सोनभद्र)। पुलिस व खनन विभाग ने गुरुवार की रात संयुक्त कार्रवाई करते हुए कोतवाली बैढन के सासन चौकी इलाके से अवैध खनन व परिवहन करते मिले 12 ट्रकों को जब्त और एक पोकलेन को सीज किया। विभागीय कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

खनन विभाग को सूचना मिल रही थी कि सासन चौकी के हर्रहवा गांव के पास से गुजरी रेणु नदी में रात के अंधेरे में रेत की निकासी की जा रही है। खनन विभाग ने सूचना पुलिस से साझा किया। इसके बाद एसपी हितेश चौधरी के निर्देश पर कोतवाली टीआई मनीष त्रिपाठी ने फोर्स के साथ गुरुवार की रात औचक छापेमारी की। इस दौरान 12 ट्रकों को जब्त किया गया तथा एक पोकलेन मशीन को सीज कर दिया गया। बताते हैं कि हर्रहवा से निकला बालू यूपी क्षेत्र में भेजा जाता था। यही वजह है कि पकड़े गए अधिकतर ट्रक उत्तर प्रदेश के हैं। विंध्यनगर के सीएसपी अनिल सोनकर की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के दौरान खनिज अधिकारी पीपी राय, सासन चौकी प्रभारी बालेंद्र त्यागी सहित काफी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे। बताते चले कि इससे पहले भी हर्रहवा में अवैध खनन का बड़ा मामला उजागर हो चुका है। पूर्व की कार्रवाई में सौ से अधिक ट्रक व कई मशीनों को सीज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed