फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ट्रक हादसे में मरने वालों की संख्या सात पहुंची

ट्रक हादसे में मरने वालों की संख्या सात पहुंची

Sun, 30 Dec 2018 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
ट्रक हादसे में मरने वालों की संख्या सात पहुंची
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में 14 दिन पूर्व हुए ट्रक हादसे में मारने वालों की संख्या सात तक पहुंच गई है। रविवार को ट्रामा सेंटर वाराणसी में घायल श्यामू जिदंगी से हार गया। इसकी जानकारी होने पर राबर्ट्सगंज एसडीएम शादाब असलम ने एंबुलेंस का इंतजाम कर मृतक का शव उसके घर भिजवाया। उधर ट्रामा सेंटर की आईसीयू में अभी भी लालावती जीवन और मौत से जंग लड़ रही है। बतादें कि 17 दिसंबर कोमारकुंडी घाटी में श्रमिकों से भरा ट्रक पलट गया था। हादसे में चालक समेत 47 लोग घायल हो गए थे। इनमें से फूलकुंवर, पूजा, कलावती, रजमनिया, फूलवा, राम सिंह की मौत हो गई थी। वहीं दर्जन भर से अधिक घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया था। यहां से इलाज कराने के बाद दो घायलों को छोड़ सभी अपने-अपने घर चले गए थे। रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान म्योपुर थाना क्षेत्र के फरिपान गांव निवासी श्यामू की मौत हो गई। लेकिन मृतक के साले शिवकुमार के पास शव को घर ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने के लिए धन नहीं था। शिवकुमार ने मोबाइल के जरिए सदर एसडीएम को घायल की मौत होने की जानकारी दी। एसडीएम ने सीएमओ और सीएमएस से वार्ता कर शव को भिजवाने के लिए वाहन का प्रबंध कराया। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि एंबुलेंस से श्यामू का शव उसके घर भिजवा दिया गया। बतादें कि ट्रामा सेंटर में कांचन गांव निवासी लीलावती की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed