फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बिजली से एक ही परिवार के चार लोग झुलसे

बिजली से एक ही परिवार के चार लोग झुलसे

Mon, 03 Sep 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिजली से एक ही परिवार के चार लोग झुलसे
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के चांचीकला गांव के कोल्हुआनार टोला में शनिवार की रात बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। गांव के विश्वनाथ बैगा के घर के सदस्य रात में खाना खा रहे थे। इसी दौरान बिजली उनके कच्चे मकान पर गिरी। इससे विश्वनाथ की पत्नी सुनीता (35), पुत्र अमित कुमार (12), पुत्री पूजा कुमारी (8), पुत्र सुमित कुमार (6) झुलस गये। घरवालों ने रात में ही सभी को कोन अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सभी का उपचार करने के बाद डॉक्टर ने सभी को घर भेज दिया। डॉक्टर के मुताबिक सभी की स्थिति सामान्य है। उधर, एसडीएम सदर शादाब असलम ने बिजली से झुलसे लोगों का हाल जाना। उनके घर का निरीक्षण कर हुई क्षति की जानकारी ली। उन्हें भरोसा दिलाया कि उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed