फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   साइबर क्राइम के शिकार अभियंता का दर्ज नहीं हुआ मुकदमा

साइबर क्राइम के शिकार अभियंता का दर्ज नहीं हुआ मुकदमा

Tue, 17 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम के शिकार अभियंता का दर्ज नहीं हुआ मुकदमा
साइबर क्राइम के शिकार सिंचाई निर्माण खंड के सहायक अभियंता राजेश की तहरीर पर अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ। पीड़ित एई बैंक और कोतवाली का चक्कर लगाकर थक गया है।
विज्ञापन

चार जून 2018 की शाम करीब पांच बजे किसी ने सिंचाई निर्माण खंड के एई राजेश पांडेय के मोबाइल पर कॉल कर कहा कि मैं एसबीआई का मैनेजर मुंबई से बोल रहा हूं। आपका खाता नंबर बंद कर दिया गया है, क्योंकि आपके द्वारा केवाईसी नहीं किया गया है। खाता चालू कराने के लिए आपको आधार नंबर, पैन कार्ड नंबर एवं एटीएम नंबर उपलब्ध कराना होगा। उसके झांसे में आकर एई ने उसे सब कुछ बता दिया। कुछ देर बाद एई के मोबाइल में एसबीआई का मैसेज आया कि खाते से 41708 रुपये निकाल लिया गया है। सहायक अभियंता ने पांच जून को भारतीय स्टेट बैंक शाखा राबर्ट्र्सगंज में घटना की सूचना देने के साथ ही छह जून को कोतवाली में तहरीर दी। पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि धोखाधड़ी कर एई के खाते से रुपये निकालने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी इसकी जांच करवाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed