{"_id":"5ac663d04f1c1bd5618b5b71","slug":"51522951120-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य आरक्षी और कांस्टेबल निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुख्य आरक्षी और कांस्टेबल निलंबित
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर मेें स्थित एक निजी अस्पताल के सामने बुधवार को मारूति कार और बाइक में टक्क्कर हो गई। कार सवार भाजपा के एक नेता ने बाइक सवार से कान पकड़वा कर उठक-बैठक कराया। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पीआरवी पहुंची। लेकिन पुलिसकर्मी बगैर कार्रवाई किए वापस लौट गए। मामला संज्ञान में आने पर एसपी आरपी सिंह ने पीआरवी के मुख्य आरक्षी वीरेंद्र यादव व कांस्टेबल दीपक सिंह को निलंबित कर दिया।
दोपहर बाद राबट्र्सगंज नगर में स्थित एक निजी अस्पताल के सामने कार-बाइक में टक्कर हो गई। इसकी जानकारी होने पर डॉयल 100 की फोर्स पहुंच गई। पीआरवी के सामने कार में सवार एक व्यक्ति ने उतर कर खुद को भाजपा का नेता बताते हुए बाइक चलाने वाले से कान पकड़ कर उठक-बैठक करवाने लगा। वहीं पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। पुलिस के सामने नेता द्वारा उठक-बैठक कराने का मामला सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों को प्रकरण की जानकारी हुई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि पदीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनतां बरतने के आरोप में एसपी ने पीआरवी के वाहन संख्या 3077 के मुख्य आरक्षी वीरेंद्र यादव व कांस्टेबल दीपक सिंह को निलंबित कर दिया है।