फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Sat, 11 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
सोनभद्र। ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शनिवार की सुबह करमा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। चॉकलेट देने की लालच देकर दूकानदार बच्ची को एक कमरे में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी दूकानदार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वादिनी का आरोप है कि सुबह करीब आठ बजे उसकी बेटी गांव की एक जनरल स्टोर की दूकान पर सामान लेने के लिए गई थी। काफी देर बाद रोते हुए बेटी घर वापस लौटी। पूछने पर उसने बताया कि दूकानदार ने चॉकलेट देने की बात कह कर उसे एक कमरे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। घटना की जानकारी होने से बच्ची के घरवाले दूकान पर पहुंचे तो दूकानदार फरार हो चुका था। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि पीड़िता की मां की तहरीर पर दूकानदार रमेश के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। कहा कि आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी की मां दूकान संचालित कर रही है। पूछताछ के दौरान इस बात की पुष्टि हुई है कि जिस वक्त बालिका दूकान पर गई थी उस समय रमेश मौजूद था। कहा कि बच्ची का मेडिकल मुआयना रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई का स्पष्ट पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed