{"_id":"59e3a4444f1c1b72548b7850","slug":"51508090948-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचल कर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचल कर बाइक सवार की मौत
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में रविवार को ट्रक से कुचल कर बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कृष्ण कुमार (50) केे रूप में हुई। वह अपनी पत्नी किरन को टीईटी की परीक्षा दिलाने के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय छपका लेकर गया था। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजवाने के साथ ही भाग रहे चालक को ट्रक के साथ पकड़ लिया।
सुबह करीब साढ़े नौ बजे विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के घिवही केवली गांव निवासी कृष्ण कुमार बाइक से अपनी पत्नी किरन को राजकीय महिला महाविद्यालय पर छोड़ा। इसके बाद कृष्ण कुमार एक परिचित महिला को डीएवी स्कूल पर छोड़ने के लिए गया। यहां से करीब पौने 11 बजे कृष्ण कुमार पुन: राजकीय महिला महाविद्यालय जा रहा था कि चुर्क तिराहे के समीप राजमार्ग पर पहुंचते ही वाराणसी की तरफ से चोपन की ओर जा रहा बेकाबू एक ट्रक बाइक में टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल राजीव मिश्रा ने शव को अस्पताल भिजवाया। परीक्षा देकर किरन निकली तो ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिस कर्मियों ने उसे घटना की जानकारी देते हुए अस्पताल भेजवाया। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि मयवाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के घरवालों की ओर से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।