फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बाल गृह बालक में किशोर की बिगड़ी हालत, मौत

बाल गृह बालक में किशोर की बिगड़ी हालत, मौत

Wed, 13 Feb 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
बाल गृह बालक में किशोर की बिगड़ी हालत, मौत
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव मेें स्व. पंडित गिरिजा प्रसाद एवं शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित बाल गृह बालक में मंगलवार को बीमार चल रहे संबासी उर्फ देव कुमार (15) की तबीयत खराब हो गई। संस्था से जुड़े लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संस्था के अधीक्षक की सूचना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हिंदुआरी में शव का दाह संस्कार कर दिया गया। जानकारी के अनुसार 29 जुलाई 2015 को जिला बाल समिति सोनभद्र द्वारा रेणुकूट तुर्रा के रहने वाले संबासी उर्फ देव कुमार (15) को बाल गृह बालक को दाखिल कराया गया था। पिछले कई दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। 12 जनवरी 2019 को जांच होने पर देव कुमार को पीलिया निकला। कुछ दिन बाद दोबारा जांच हुआ तो उसके अंदर क्षय रोग का भी लक्षण मिला। मंगलवार की अलसुबह करीब पौने छह बजे बाल गृह बालक में देवकुमार की तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी होने संस्था से जुड़े लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बाल गृह बालक के अधीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि शव का पीएम कराने के बाद दाह संस्कार कर दिया गया। बच्चे की मौत की सूचना सीएमओ, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष/सदस्य और बाल संरक्षण अधिकारी को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed