{"_id":"5c5098afbdec22736436a26a","slug":"41548785839-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस कर महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को घर में घुसकर एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को घटना की सूचना किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनंत के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का कहना है कि अपरान्ह करीब तीन बजे वह अपने घर मेें अकेली थी। उसी वक्त उसका परिचित अनंत घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। मना करने पर उसने उसको जमीन पर पटक दिया। इसके बाद दरवाजा बंद कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वह फरार हो गया। पीड़िता अपने घरवालों के साथ थाने जाकर आपबीती पुलिस को बताई। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।