{"_id":"5c27bb88bdec2256ec3d0305","slug":"41546107784-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशनाई के चक्कर में पति को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आशनाई के चक्कर में पति को मौत के घाट उतारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करमा/सोनभद्र। छह दिन पूर्व करमा थाना क्षेत्र के भरूहा गांव निवासी मुन्ना पटेल की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। इस मामले में तीन दिन पूर्व मृतक की पत्नी सुनीता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पता चला कि आशनाई और संपत्ति अर्जित करने की चक्कर में सुनीता ही अपने प्रेमी के साथ पति की हत्या कर शव को फेंक दी थी। शनिवार को जवही गांव के समीप से दोनों अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
पुलिस के मुताबिक 24 दिसंबर को करमा थाने में भरूहा गांव निवासी सुनीता ने गुमशुदगी दर्ज कराई कि वह सोकर उठी तो उसके पति मुन्ना घर पर नहीं थे। उसी दिन मुन्ना का शव उसके घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर टमाटर की खेत में मिला था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिला अस्पताल से 26 दिसंबर 2018 को पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिला तो पता चला कि गला दबा कर हत्या की गई है। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि सुनीता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर थानाध्यक्ष राकेश राय ने विवेचना शुरू की तो वादिनी ही अभियुक्त निकली। 21/22 दिसंबर की रात को सुनीता ने अपने प्रेमी बाबूलाल निवासी जवही थाना करमा को अपने घर बुला कर पति की हत्या करा दी। इसके बाद दोनों ने शव को टमाटर की खेत में ले जाकर फेंक दिया। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे जवही गांव के समीप से पति की हत्यारोपी सुनीता व उसके प्रेमी बाबूलाल पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान सुनीता ने कबूल किया उसका बाबूलाल से अवैध संबंध है, इसलिए उन लोगों ने हत्या कर दी। पूछताछ के दौरान पुलिस ने दोनों अभियुक्तों का चालान कर दिया।