{"_id":"5c13fb76bdec225a2729c48c","slug":"41544813430-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक व्यक्ति से विवाद के बाद लोगों ने घेरा पुलिस चौकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक व्यक्ति से विवाद के बाद लोगों ने घेरा पुलिस चौकी
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाला। पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई पर बृहस्पतिवार की रात दर्जनों लोगों द्वारा वाहन रोककर उसके चालक के साथ विवाद किया। फिर चौकी का घेराव किया और पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। सूचना पर वहां पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार दीक्षित ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। इस पर पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस ने इस मामले 15 लोगों के खिलाफ नामजद और 30 से 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दोनों का चालान कर दिया गया।
ओबरा के निवासी सुखनंदन चौरसिया बृहस्पतिवार की रात किसी कार्य से डाला स्थित मुख्य मार्ग से होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान डाला चढ़ाई पर कुछ लोगों ने उनका वाहन रोक लिया और फिर उनके साथ विवाद शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस विवाद पर चौरसिया रात में ही भागकर डाला चौकी में आए और मामले की जानकारी पुलिस को दे ही रहे थे कि करीब 40-50 लोग चौकी पहुंच गए और वहां घेराव कर दिया। उन लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। सूचना पर एएसपी समेत चोपन, ओबरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने लोगों से वार्ता का प्रयास किया, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ। इस पर पुलिस ने वहां से लाठी भांजकर चौकी का घेराव करने वालों को खदेड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में सुखनंदन चौरसिया की तहरीर पर श्याम सिंह, मिंटू सिंह, अमित शर्मा, विनोद सिंह, राकेश कुमार, अजीत सिंह, राजन यादव, सत्येंद्र, सागर यादव, दीपक सिंह, मृत्युंजय पांडेय, सत्येंद्र मौर्य, अरुण यादव, अजीत कुमार सिंह, रमेश खरवार के खिलाफ नामजद और 35 अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अमित खरवार और अमित शर्मा को गिरफ्तार भी कर लिया। शुक्रवार को दोनों का पुलिस ने चालान कर दिया।