फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चोरी के सामान बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

चोरी के सामान बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Oct 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
चोरी के सामान बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

रेणुकूट। पुलिस चौकी क्षेत्र के राधाकृष्ण मंदिर के पास स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया।
सीओ राहुल मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि नगर के शिवा पार्क में 13 अक्तूबर को इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से 13 मोबाइल, दो लैपटॉप और दो डेस्कटॉप मॉनिटर चोरी हुए थे। दुकान मालिक अमरेंद्र सिंह ने चौकी पुलिस को चोरी की सूचना दी थी। शनिवार रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से चोरी सामानों के साथ अभियुक्त अलग-अलग स्थानों पर नगर में ही हैं और सामान बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस तत्काल संबंधित स्थानों पर पहुंची और सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दो चोरों को विजय ट्रांसपोर्ट के पास से और दो अन्य को राधा कृष्ण मंदिर के समीप गिरफ्तार किया गया। आरोपी अमित कुमार पाठक पुत्र परमानंद पाठक, राजा शर्मा पुत्र कृष्णा शर्मा, सूरज शर्मा पुत्र परसु शर्मा, शेष कुमार गिरी पुत्र प्रमोद कुमार गिरी सभी वार्ड नंबर दो चाचा कालोनी रेणुकूट के रहने वाले हैं। उनके पास से 11 मोबाइल, दो लैपटॉप व एक डेस्कटॉप मॉनिटर बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed