{"_id":"5b8ec708867a55486e1409f8","slug":"41536083720-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम से ढाई लाख का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोदाम से ढाई लाख का सामान चोरी
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर में कपड़ा व्यवसायी दिनेश बंसल के गोदाम के मेन गेट का ताला तोड़ कर चोर करीब ढाई लाख का कपड़ा बैटरी आदि चुरा ले गए। दुकानदार गोदाम पर सामान लेने के लिए पहुंचा तो उसको घटना की जानकारी हुई। उधर चोरी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे चौेकी प्रभारी ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर एक के रहने वाले दिनेश कुमार बंसल कपड़े के थोक व्यापारी है। उनकी दुकान नगर के राम सरोवर के समीप पन्नूगंज मार्ग पर है। उनका अंबेडकर नगर में मारवाड़ी धर्मशाला के समीप व्यापार से संबंधित गोदाम बना हुआ है। सोमवार की रात चोरों ने दुकानदार के गोदाम के चैनल का ताला तोड़ कर अंदर घुसे और सभी कमरों का ताला तोड़ कर बैटरी, इनवर्टर और कपड़े उठा ले गए। मंगलवार को दिनेश सामानों को निकलवाने के लिए गोदाम पर पहुंचे तो चैनल का ताला टूटा देख वह हक्का बक्का हो गए। गोदाम के सभी कमरों में रखा हुआ सामान बिखरा हुआ था। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी गोदाम पर पहुंच गए। उधर दुकानदार की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने जांच पड़ताल शुरू की। दिनेश के मुताबिक चोर, बैटरी, इनवर्टर और करीब ढाई लाख का कंबल, चादर, खोली, तिरपाल समेत अन्य सामान उठा ले गए है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। कहा कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।