{"_id":"5b4cd8034f1c1b49748b52d6","slug":"41531762691-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के डीजल संग तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के डीजल संग तीन गिरफ्तार
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली। मोरवा पुलिस ने एनसीएल झिंगुरदह परियोजना के रास्ते पर रविवार की रात बोलेरो सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पांच जरकिन में चोरी कर ले जाया जा रहा 175 लीटर डीजल बरामद हुआ है। आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
मोरवा पुलिस को रविवार की रात सूचना मिली कि एनसीएल के झिंगुरदह कालोनी के रास्ते कुछ लोगों द्वारा चोरी का डीजल ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने परियोजना के आवासीय परिसर जाने वाले रास्ते को बंद कर जांच शुरू की। मध्य प्रदेश की सीमा पर खनहनना बैरियर के समीप जांच के दौरान एक बोलेरो पहुंची। पुलिस ने उसे रोक कर तलाशी ली। वाहन में सवार तीन व्यक्तियों द्वारा डीजल के बारे में सही जानकारी न देने पर पुलिस ने चालक ककरी निवासी अजू यादव व सोनू वर्मा एवं अनपरा थाना क्षेत्र के परासी गांव निवासी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया।