फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चोरी की पांच बाइक के साथ अंतर्राज्जीय तीन गिरफ्तार

चोरी की पांच बाइक के साथ अंतर्राज्जीय तीन गिरफ्तार

Thu, 14 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
चोरी की पांच बाइक के साथ अंतर्राज्जीय तीन गिरफ्तार
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के आमडीह गांव के समीप बुधवार की शाम घेराबंदी कर पुलिस ने चोरी की पांच बाइक बरामद करते हुए अंतर्राज्जीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के लोग बाइक का फर्जी ढंग से कागजात तैयार कर बेचते थे।
विज्ञापन

गुरुवार को सदर कोतवाली में एएसपी अवधेश सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व एसपी आरपी सिंह को सूचना मिली थी कि मधुपुर क्षेत्र में अंतर्राज्जीय चोरों का एक गिरोह सक्रिय है। चोरों को पकड़ने के लिए एसपी ने स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस को लगाया। आमडीह गांव के समीप बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस ने बाइक चोर चंदौली जिले के सहाबगंज थाना क्षेत्र के भूसी गांव निवासी अरविंद कुमार, चंदौली कोतवाली क्षेत्र के पारस मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास चोरी की पांच बाइक बरामद हुई। मोटर साइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगा है जो यूपी और बिहार का है। पूछताछ के दौरान चोरों ने बताया कि राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी धर्मेंद्र पटेल और उसके साथियों के जरिये चोरी की बाइक बेची जाती है। छापेमारी कर पुलिस ने धर्मेंद्र को भी पकड़ लिया। एएसपी ने बताया कि चोरी की बरामद बाइक में तीन यूपी व दो बिहार की है। बिहार प्रांत से संबंधित वाहनों के सत्यापन के सक्षम अधिकारियों को सूचित किया गया है। एसपी आरपी सिंह ने चोरी की बाइकों के साथ चोरों को पकडने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम देकर पुरस्कृत किया है। चोरों को पकड़ने में
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed