फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   डायल 100 के चालक ने महिला से की अभद्रता

डायल 100 के चालक ने महिला से की अभद्रता

Sat, 04 Nov 2017 12:10 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
डायल 100 के चालक ने महिला से की अभद्रता
सोनभद्र (बभनी)। थाने के समीप पान विक्रेता की पत्नी से डायल 100 के चालक ने अभद्रता की। विरोध करने पर उसके पति की जमकर पिटाई भी कर दी। पीड़ितों का कहना है कि सूचना पुलिस को दे दी गई है लेकिन पुलिस ने जानकारी होने से इंकार किया है। जानकारी के अनुसार थाने के समीप गुरुवार को पान विक्रेता की पत्नी बीजपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान पान दुकान पर डायल 100 का चालक पहुंच गया और महिला से अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। महिला के पति पान विक्रेता राकेश ने जब विरोध किया तो चालक आग बबूला हो गया और गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उक्त चालक शराब के नशे में धुत था। पड़ोसी दुकानदारों ने बीचबचाव से मामला शांत हुआ। थाने के सामने सरेराह महिला से छेड़छाड़ से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उक्त चालक पर कार्यवाही करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक बभनी आरके सिंह का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है, तहरीर मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed