फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   घर में सो रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास

घर में सो रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Mon, 13 May 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
घर में सो रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात में एक युवक घर में घुसकर सो रही विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विवाहिता की चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। हालांकि ग्रामीणों को चकमा देकर आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के वक्त महिला का पति घर पर नहीं था। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी है।
पीड़िता के मुताबिक रविवार को उसके पति गांव के युवक के शादी में शामिल होने के लिए पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गए थे। वह अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली सो रही थी। अर्द्धरात्रि के बाद उसी के गांव का एक युवक उसके घर में घुसकर उसके साथ शारिरिक संबंध बनाने के लिए दबाव देने लगा। मना करने पर उसने उससे लड़ाई करने लगा।
विज्ञापन

विवाहिता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी उसको जान से मारने की धमकी देते हुए अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। सोमवार को बारात से वापस आने पर पीड़िता ने अपने पति को घटना को जानकारी दी। पति के साथ पीड़िता ने कोतवाली जाकर पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर मिलने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक वह मिला नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed