फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सड़क दुर्घटना में भांजे की मौत, मामा घायल

सड़क दुर्घटना में भांजे की मौत, मामा घायल

Sun, 21 Apr 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में भांजे की मौत, मामा घायल
सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के ओरगाई गांव के मोड़ के समीप शनिवार को अनियंत्रित बोलेरो पीछे से बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे में बाइक सवार गोपाल (23) और उसका भांजा राज (7) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टर ने राज को जांच के पश्चात मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली गांव निवासी गोपाल बाइक पर अपने भांजे राज को बाइक पर बैठाकर उसके घर बिसुनपुरवा थाना पन्नूगंज छोड़ने के लिए जा रहे थे। रास्ते में दोपहर करीब पौने दो बजे ओरगाई मोड़ के पास पीछे से एक बोलेरो बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे में मामा-भांजा बाइक से गिरकर घायल हो गए। किसी ने यूपी 100 पर घटना की सूचना दी। पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल पहुंची। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के पश्चात राज को मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को लेकर घर चले गए। पुलिस का कहना है कि मृतक के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कहा कि बाइक में टक्कर मारकर मय बोलेरो भागने वाले चालक की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed