फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   घरेलू विवाद में युवक ने लगाई फांसी, दी जान

घरेलू विवाद में युवक ने लगाई फांसी, दी जान

Fri, 02 Nov 2018 11:21 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
घरेलू विवाद में युवक ने लगाई फांसी, दी जान
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के कोरची गांव में बृहस्पतिवार की रात घर से विवाद करके निकले शिव बालक (20) ने फांसी लगाकर जान ने दिया। शुक्रवार की सुबह उसका शव घर से करीब तीन सौ मीटर दूर महुए के पेड़ में दो गमछे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन

डूब क्षेत्र कोरची के रहने वाले शिवबालक पुत्र सोहर खरवार ने बृहस्पतिवार की रात घर में खाना खाया। इस दौरान घरेलू मामले में उसके परिवार वालों ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर वह घर से रात करीब आठ बजे निकल गया। इसके बाद रात भर घर नहीं लौटा। इस पर उसके परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की तो शुक्रवार की सुबह उसका शव महुए से लटका मिला। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची अमवार चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दुद्धी कोतवाली पुलिस का कहना है कि युवक ने घरेलू विवाद में डांट खाने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed