फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए शव उठने से रोका

ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए शव उठने से रोका

Wed, 21 Mar 2018 10:43 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए शव उठने से रोका
ओबरा में खनन हादसे में मृत ओम प्रकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने को लेकर पुलिस को मंगलवार की रात कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। परिवार वालों और ग्रामीणों ने मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर शव को उठने से रोक दिया। ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। ओबरा और चोपन थाने की पुलिस ने मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाकर करीब एक घंटे बाद रात आठ बजे शव का पंचनामा किया और फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रधान मजनू शाह ने बताया कि खदान संचालक ने पांच लाख रुपये का चेक दिया है। उधर घटना की जानकारी पर बुधवार को सीपीआई और खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता डॉ. आरके शर्मा के नेतृत्व में मृतक के घर पहुंचे। यहां आरके शर्मा ने खनन क्षेत्र में लगातार होने वाली घटनाओं पर चिंता जाहिर की और मृतक के परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। आरोप लगाया कि गहरी खदानों में मजदूरों से बिना हेलमेट व सुरक्षा किट्स के कार्य कराया जाना घोर लापरवाही है। उन्होंने चेताया कि यदि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अमर नाथ सूर्य, प्रेम चंद्र गुप्ता, राज कुमार व टप्पू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed