{"_id":"5cb6185ebdec2214666d954e","slug":"21555437662-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पूर्व गायब बाइक जली हालत में मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामगढ़ (सोनभद्र)। पुलिस ने बाइक जलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के नेवारी गांव से तीन दिन पूर्व गायब हुई बाइक चरका पहाड़ी पर जली हालत में मंगलवार को बरामद हुई।
विज्ञापन
बरबसपुर निवासी सोनू पटेल तीन दिन पूर्व अपने गांव के लोगों के साथ बाइक से नेवारी गांव में रामलीला देखने रात को गया था। इसी बीच वहां उसका एक व्यक्ति से विवाद हो गया। विवाद देख कुछ लोगों ने दोनों को समझाकर शांत करा दिया। कुछ देर बाद ही सोनू की बाइक चोरी हो गई। शक के आधार पर उसने उस व्यक्ति का पीछा भी किया जिससे रामलीला देखने के दौरान विवाद हुआ था। मंगलवार की सुबह किसी ने सोनू को सूचना दिया कि उसकी बाइक चरका पहाड़ी पर जली हुई हालत में पड़ी हुई है। इस पर उसने मौके पर जाकर देखा तो बाइक जली हुई पड़ी थी। उसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जली हुई बाइक को लेकर थाने लौट आई। उधर पुलिस ने सोनू की तहरीर पर प्रद्युम्न पुत्र रामसूरत बिंद निवासी डुमरिया थाना रामपुर बरकोनिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।