फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ढाबा पर नशेडिय़ों का दो गुट भिड़ा

ढाबा पर नशेडिय़ों का दो गुट भिड़ा

Fri, 11 Jan 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
ढाबा पर नशेडिय़ों का दो गुट भिड़ा
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बभनौली गांव के समीप स्थित एक ढाबा पर बुधवार की रात दो गुट आपस में भिड़ गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद करने के आरोप में चार को हिरासत में ले लिया। जबकि कई फरार हो गए। रात करीब ढाबा पर चार युवक भोजन कर रहे थे। उसी वक्त वहां पहुंचे उतने ही युवकों ने भोजन करने वाले युवकों को कुर्सी छोडने के लिए कहने लगे। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों से मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में शामिल कई युवक नशे में धुत थे। इस दौरान एक युवक ने फोन कर सौ नंबर को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। तब तक मारपीट करने वाले चार युवक फरार हो गए। जबकि पुलिस चार युवकों को कोतवाली ले आई। विवाद करने में शामिल फरार युवकों को पकडने के लिए अंबेडकर नगर, ब्रम्हनगर समेत कई स्थानों पर छापेमारी की। लेकिन मिले नहीं। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed